हरियाणा

अजय चौटाला इनेलो से बाहर, अशोक आरोड़ा ने किया ऐलान

चंडीगढ़,
इनेलो में चल रही आंतरिक फूट आज फिर एक नया रूप ले गई। दुष्यंत के बाद इनेलो प्रधान सचिव अजय चौटाला को भी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने ओमप्रकाश चौटाला द्वारा 12 नवंबर को दिया खत पढ़कर सुनाया। अजय चौटाला पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे हैं।

अरोड़ा ने कहा कि अजय चौटाला द्वारा जींद में बुलाई बैठक असंवैधानिक है और उन्होंने अनाधिकार चेष्टा करके 17 को जींद में बैठक बुलाई। अरोड़ा ने 17 नवंबर को सभी पार्टी सांसदों, पूर्व सांसदों, विधायकों और पूर्व विधायकों को मीटिंग के लिए चंडीगढ़ बुलाया है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

ये रोज़-रोज़ के विरोध और काले झंडे

ओपी चौटाला को 7 दिसंबर को कोर्ट में हाजिर करने के आदेश

Jeewan Aadhar Editor Desk

22 दिसंबर से 25 दिसंबर के दौरान पटनासाहिब के लिए चलेगी स्पेशल रेलगाड़ी—मनोहर लाल

Jeewan Aadhar Editor Desk