हिसार

भाजपा ने झूठ बोल कर हासिल की सत्ता— दीपेन्द्र हुड्डा

हांसी,
हांसी में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुचे कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में पार्टी के सचेतक दीपेन्द्र हुड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा हमारी सरकार में पिछड़ा वर्ग के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की थी मगर जैसे ही भाजपा सरकार सत्ता में आई उन्होंने उन योजनाओं को बंद करके पिछड़ा वर्ग के साथ अन्याय करने का काम किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सत्ता में आई तो हम पिछड़ा वर्ग के लिए फिर से अनेकों योजनाए लागू करेंगे। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से पिछड़े वर्ग को सम्मान दिया है, क्योंकि इस देश को एक नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान पिछड़े वर्ग का रहा है और आगे भी रहेगा परंतु अपनी गंदी राजनीति से ग्रस्त भाजपा सरकार ने बीते 4 वर्षों में इस वर्ग के साथ सिर्फ और सिर्फ विश्वासघात किया है।

प्रदेश में पिछड़ा वर्ग की भलाई के लिए सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने काम किया है। अन्य नेताओं ने पिछड़ा वर्ग के लोगों के साथ सिर्फ वोट लेकर उनको इस्तेमाल करने का काम किया। सांसद ने कहा कि अब समय आ गया है कांग्रेस व भाजपा सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यो की तुलना का। कांग्रेस के मुकाबले भाजपा ने पांच प्रतिशत भी विकास कार्य नहीं करवाए है।

इस दौरान लोगों को बरवाला, हिसार मे होने वाली जनक्रांति यात्रा का निमंत्रण देते हुए सांसद दीपेन्द्र ने बताया की हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की बहुचर्चित जनक्रांति यात्रा का सातवां पड़ाव 25 नवम्बर को हिसार के बरवाला में होगा। उस दिन वहां पर एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली भी इस से पूर्व हुई क्रांति रैलियों की तरह रिकॉर्ड तोड़ होगी। सांसद ने आगे कहा कि हिसार जिला राजस्थान के बॉर्डर के साथ लगता है इसलिए इस रैली में हरियाणा की भाजपा सरकार की पोल खोलने के अलावा राजस्थान में भाजपा का सूपड़ा साफ़ करने के लिए भी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक रामभगत शर्मा, गौरव सम्पत सिंह, सुरेन्द्र दहिया, साहिल भ्याना, नगर पार्षद अजय सैनी, ललित भारद्वाज, राजेन्द्र धानक, वरुण गौड़, तेजबीर पूनिया, नरेंद्र शर्मा, वीरेंद्र भारद्वाज, राम कुमार सैनी, अनिल रोहिल्ला, सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

अग्रवाल कालोनी व भामाशाह नगर में पेयजल सप्लाई की अनियमितता के चलते क्षेत्रवासियों में रोष

प्रदेश भर में मिल रहे है नकली राम मिलावटी दास—विडियों देखे

20 नवंबर को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk