पंचकूला हरियाणा

सरकार ने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो होगा हरियाणा बंद – बजरंग गर्ग

पंचकूला,
नगर निगम में करोड़ों रुपए के घोटाले के विरोध में व्यापार मंडल, सामाजिक, धार्मिक संस्था व शहर के प्रतिनिधियों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फेड़ के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में धरना दिया गया। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। सभी वक्ताओं ने नगर निगम के अधिकारियों द्वारा लगातार घोटाले पर घोटाले करने की कड़े शब्दों में निंदा की।
व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर सरकार ने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की तो हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की कोर कमेटी व पंचकुला के प्रतिनिधी की मींटिग 31 जनवरी 2019 को बुलाकर हरियाणा बंद की काल की जाएगी और अनिश्चित काल धरना दिया जाएगा। जिसमें हर रोज शहर के प्रमुख चार लोग भूख हड़ताल पर बैठेंगे। जब तक भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि चौक में घोटाला तो सिर्फ एक ट्रेलर है अगर सरकार ईमानदारी से एक साल के कामों की जांच कराएगी तो असली घोटाला 60 करोड़ से ऊपर का मिलेगा। प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार को निगम कमिश्नर की बदली करके हाईकोर्ट के तीन रिटायर्ड जज या तीन रिटायर्ड आईएएस का पैनल बनाकर उसकी जांच करनी चाहिए। नगर में घोटाले पर घोटाले देखकर सरकार की भी आंख खुल जाएगी कि किस तरह सरकार के सामने इतना बड़ा घोटाला हो रहा है। सरकार को घोटाले के पैसे की रिकवरी करके दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए।
प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि नगर निगम घोटाले की बहुत बड़ी चेन काम कर रही है। इस घोटाले में शामिल काफी प्रभावशाली लोग है। इसकी पूरी जांच करके सभी घोटालाबाजों के नाम उजागर करने चाहिए। प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि लोहे की ग्रिल लगाने का टेंडर लगभग 12 लाख का था उसे बढ़ाकर लगभग 95 लाख कर दिया गया। ऐसे अनेकों घोटाले है। नगर के एक्शन चौहान ने नगर निगम के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा कि चौकों का काम ठीक नहीं चल रहा। उसके बावजूद भी एक्शन चौहान के ट्रेनिंग पर जाने के बाद पीछे से लगभग 1 करोड़ 92 लाख 17 हजार 949 रूपये की आरटीजीएस द्वारा ठेकेदार की पेमेंट कर देने से यह साफ हो जाता है कि यह सारा खेल निगम के उच्च अधिकारियों के कहने से हो रहा है। जब भी ऐसा कोई घोटाला होता है तो उच्च अधिकारी अपनी खाल बचाने के लिए नीचे वाले अधिकारी व कर्मचारी पर झूठी गाज गिराकर उन पर कार्यवाही कर देते हैं। इस घोटाले के खेल में जो भी मुख्य व्यक्ति है उसके खिलाफ सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए।
इस धरने पर हरियाणा प्रोपटी एसोसिएशन प्रधान सुरेश अग्रवाल, पूर्व पार्षद श्रीमती संगीता गोयल, आशीष गर्ग, गौतम कुमार, रविकांत स्वामी, बरवाला प्रधान अश्विनी सिंगला, संरक्षक भम्बूर राणा, रणदीप राणा, रविंद्र गोयल, इंद्रा क्लोनी प्रधान डा. राम प्रकाश, अगक्रांती मंच चेयरमैन भगवान दास मित्त्ल, नगर सुधार समिति प्रधान ओम प्रकाश गोयल, पोल्ट्री फार्म एसोसिएशन दर्शन सिंगला, ब्राह्मण सभा प्रधान जगदीश शर्मा, महावीर शर्मा, पंचकुला वेल्फैयर एसोसिएशन प्रधान एसके नैयर, अग्रोहा धाम के प्रवक्ता डी के बंसल, समाज कल्याण भवन निर्माण प्रधान महेन्द्र शर्मा, सेक्टर 19 प्रधान नरेश नारंग, हरियाणा हुड्डा शॉपकीपर वेलफेयर फेडरेशन प्रभारी आनन्द अग्रवाल, ज्वेलर्स एसोसिएशन जिला प्रधान दीप कृष्ण चौहान, पंचकूला विकास ट्रस्ट प्रधान विवेक सिंगला, चंद्रशेखर आजाद ग्रुप प्रधान राममेहर शर्मा, लीगल सेल के जिला प्रधान उदित मेंदीरत्ता, बाला जी सभा प्रधान महेन्द्र शर्मा, संगठन मंत्री दर्शन बंसल, कृष्ण गोयल, अनिल सकेतड़ी, अंकुर गुलाटी, विवेक सिंगला, राकेश अग्रवाल, प्रमोद डाबला, प्रचार मंत्री राजीव गुप्ता, संगठन मंत्री राजेंद्र बंसल, जोगेंद्र बिंदल, प्रभारी रामचरण सिंगला, नरेश नारंग, संजीव कुमार, कृष्ण गुप्ता, बीडी गर्ग, कमलेश लोहाट, महावीर सिंह, मोती सैनी, कर्मवीर सिंह, कुनाल गुलाटी आदि प्रतिनिधियों ने भारी संख्या में भाग लिया।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

सोनीपत की पूर्व SP प्रतीक्षा गोदारा के खिलाफ कार्यवाही की सिफारिश

Jeewan Aadhar Editor Desk

अनियंत्रित हुई रोडवेज बस पेड़ से टकराई,आधा दर्जन सवारियों को लगी चोट

Jeewan Aadhar Editor Desk

स्वामी सच्चिदानंद जी ने मोटरसाइकिल व इंजन का हवाला देकर किया नशे के प्रति जागरूक

Jeewan Aadhar Editor Desk