देश

छोटे भाई को सरकारी नौकरी मिलने से हुआ नाराज बड़े भाई ने लगा दी घर को आग, 6 की मौत—2 घायल

मालदा,
पारिवारिक कहल का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए है। एक परिवार में छोटे भाई को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी मिलने से क्षुब्ध 30 वर्षीय व्यक्ति ने घर के दो कमरों में कथित तौर पर आग लगा दी जिससे परिवार के 6 सदस्यों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि घटना मानिकचक थाने के मदनटोला गांव में हुई। आरोपी माखन मंडल ने रविवार की रात को दो कमरों में उस वक्त कथित तौर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी जब परिवार के सदस्य सो रहे थे। पुलिस ने बताया कि माखन के छोटे भाई गोविंदा (28), बड़े भाई विकास (32) और गोविंदा की तीन और डेढ़ साल की दो बेटियों की जलकर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों की घटनास्थल पर ही जलकर मौत हो गई जबकि विकास और गोविंदा की अस्पताल में मौत हुई।
पुलिस ने बताया कि विकास की पत्नी, बेटे और बेटी तथा गोविंदा की पत्नी को मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि भाईयों की मां दूसरे कमरे में सो रही थी इसलिए वह बाल-बाल बच गई। पुलिस ने कहा कि माखन की पत्नी अपने माता-पिता के साथ रहती है। घटना के बाद से माखन फरार था, जिसे पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस और परिवार के सूत्रों ने बताया कि नेशनल वालंटियर फोर्स (एनवीएफ) में काम करने वाले गेदू मंडल की कुछ समय पहले मौत हो गई थी और विकास की मदद से गोविंदा को अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिल गई जिससे माखन क्रोधित हो गया। उनका एक अन्य भाई लक्ष्मण दिल्ली में रहता है।
पुलिस के बाद अब इस मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम पहुंच गई है। मामले की जांच करने उस जले हुए मकान में पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। फोरेंसिक टीम के डॉक्टर देबाशीष साहा के अगुवाई कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही मालदा रेंज के डीआईजी सुजीत सरकार भी घर का मुआयना कर सकते हैं।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

25 मई तक आ जायेगा मानसून,सामान्य रहने का अनुमान

हरियाणा में अगले 3 दिन होगी जोरदार बारिश, उत्तर भारत के कई राज्यों में ऑरेंज-येलो अलर्ट

Jeewan Aadhar Editor Desk

कोरोना इलाज के लिए स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की नई गाइडलाइंस, कई दवाईयां हटाई और कुछ टेस्ट को बताया गैरजरुरी