कुरुक्षेत्र हरियाणा

ब्यूटी पार्लर से दुल्हन हुई गायब, वर—वधु पक्ष और पुलिस कर रही है तलाश

कुरुक्षेत्र,
शादी के सजने गई लड़की ब्यूटी पार्लर से गायब हो गई। लड़की के गायब होने से शादी के रंग में भंग पड़ गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज जांच आरंभ कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, कुरुक्षेत्र-झांसा मार्ग स्थित एक पैलेस में आयोजित विवाह समारोह में उस समय खलल पड़ गया जब विवाह मंडप पर जाने से पहले ब्यूटी पार्लर पर सजने गई लड़की लापता हो गई। परिजनों ने जब लड़की के लापता होने की सूचना वर पक्ष को दी तो उनके होश उड़ गए। लड़की पक्ष ने मामले की सूचना र कृष्णा गेट चौकी में दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सेवा सिंह मौके पर पहुंचे।

लड़की पक्ष जिला अम्बाला व लड़का जिला करनाल से है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि लड़की के माता-पिता विदेश में रहते हैं, जबकि लड़की अपने ताऊ के पास लगभग 1 वर्ष से रह रही थी। रविवार को लड़की शादी के लिए अपनी बहन के साथ ब्यूटी पार्लर में तैयार होने के लिए आई थी। लड़की ने ब्यूटी पार्लर पर पहले अपनी बहन को तैयार करने को कहा और कुछ देर में ये बोल चली गई कि वह अभी आ रही है किंतु बहुत समय बीतने पर भी वह पार्लर नहीं आई। चौकी इंचार्ज ने बताया कि लड़की के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

16 आईपीएस 3 एचपीएस अधिकारियों और दो पुलिस उप-अधीक्षकों के स्थानातंरण

Jeewan Aadhar Editor Desk

5 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म, मोहल्ले के युवक पर आरोप, आरोपी फरार

अग्निकांड : 11वें दिन मलबे से मिली हड्डियां और अन्य समान