हिसार

विवाह समारोह में गोली लगने से घायल हुई महिला ने तोड़ा दम

हिसार,
हसनगढ़ विवाह समारोह में डीजे के आगे नाचने को लेकर हुए विवाद में घायल हुई महिला ने शुक्रवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस निजी अस्पताल में पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया।
बता दें, गुरुवार को हसनगढ़ में दोपहर सवा एक बजे अजय की बारात की तैयारियां चल रही थी। इस दौरान अशोक उर्फ शोंकी व योगेश की डीजे के आगे नाचते समय कहासुनी होने पर अशोक उर्फ शोंकी ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से दो फायर किये जो योगेश की छाती व चन्द्र पत्नी बलवान के पेट में लगी। गोली लगने से योगेश की मौका पर ही मृत्यु हो गई। चंद्र को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान महिला की शुक्रवार को मौत हो गई। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने अशोक उर्फ शोंकी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तफतीश आरंभ कर दी है। फिलहाल अशोक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
राजनीति के समाचार..घटनाएं..पढ़ने के लिए यहां क्लिक करे। देश—विदेश की राजनीति..क्रांति से लेकर राजनीति इतिहास—सब कुछ..बस एक क्लिक करके पढ़े।

Related posts

आदमपुर बहुतकनीकी के फार्मेसी विभाग का गुजवि के साथ एम.ओ.यू.

आदमपुर : एनएसएस स्वयंसेवकों ने रोड सेफ्टी विषय पर निकाली रैली

सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में गंभीरता से कार्य करें बैंक अधिकारी : उपायुक्त

Jeewan Aadhar Editor Desk