हिसार

सीसवाल धाम में अर्धनारीश्वर के रूप में उतारी आरती

आदमपुर (अग्रवाल)
गांव सीसवाल स्थित शिवालय मंदिर में रविवार को देवाधिदेव महादेव का अर्धनारीश्वर के रूप में श्रृंगार कर आरती पूजन किया गया। इस दौरान मंदिर में जुटे श्रद्धालुओं के जयघोष से पूरा परिसर गुंजायमान रहा। आरती पूजन के लिए रंग-बिरंगे सुगंधित पुष्पों से भगवान शिव का भव्य श्रृंगार किया गया। बाबा के अलौकिक स्वरूप के दर्शन व आरती-पूजन के लिए भक्तों का मंदिर पहुंचने का क्रम दोपहर बाद से ही शुरू हो गया था। आरती-पूजन के समय पूरा परिसर नर-नारियों से भर गया। करतल ध्वनि के बीच पुजारी मनोजचंद्र शर्मा ने दीपों से अर्धनरीश्वर स्वरूप में आरती उतारी। स्तुतिगान के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर कमेटी प्रधान घीसाराम जैन ने बताया कि सोमवार 4 मार्च को महाशिवरात्रि पर लगने वाले मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई है।

राजनीति के समाचार..घटनाएं..पढ़ने के लिए यहां क्लिक करे। देश—विदेश की राजनीति..क्रांति से लेकर राजनीति इतिहास—सब कुछ..बस एक क्लिक करके पढ़े।

Related posts

सुंदरकांड प्रचारिणी सभा ने कस्बे में रखवाई पानी की टंकियां

आदमपुर : वह रे! परिवार पहचान पत्र, मां—बाप और भाई जनरल कैटेगरी में—लेकिन बेटी बीसी ए कैटगरी में

….आखिरकार झुक गया प्रशासन