हिसार

आदमपुर में नवरात्र व श्रीराम नवमी पर कार्यक्रम 6 से

आदमपुर (अग्रवाल)
आदमपुर में नवरात्रों पर श्रीरामचरितमानस सुंदरकांड प्रचारिणी सभा के तत्वावधान में 6 से 14 अप्रैल तक संगीतमय सामुहिक हनुमान चालीसा एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। सभा के अध्यक्ष राजेंद्र भारती और कोषाध्यक्ष दिनेश गर्ग ने बताया कि बोगा मंडी में शुभारंभ पर पहले दिन 6 अपै्रल को गायकार कुमारी गुंजन महामाई का गुणगान करेंगे। दूसरे दिन 7 अप्रैल को पंजाब से अमित अनुपम, 8 अप्रैल को फतेहाबाद से राकेश जांगड़ा, 9 अप्रैल को फतेहाबाद से पवन राठौड़, 10 अप्रैल को भिवानी से श्वेता खुराना, 11 अप्रैल को फतेहाबाद से पलविंद्र पलक, 12 अप्रैल को उचाना से ज्योति चौहान, 13 अप्रैल को हांसी से विक्की सिंधु रात्रि साढ़े 8 से साढ़े 11 बजे तक भजनों की अमृत वर्षा करेंगे। अंतिम दिन 14 अपै्रल को सुबह साढ़े 9 बजे रामनवमी महोत्सव में भिवानी से कृष्ण भट्ट झांकियों के साथ भजन पेश करेंगी। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Related posts

रक्तदान के लिए लगातार कार्य कर रहा यूथ ब्लड डोनर ग्रुप, युुवाओं से अपील

Jeewan Aadhar Editor Desk

पैट्रोल पंपों पर करें डिजिटल भुगतान, वाहनों की टंकी एक बार में ही कराएं फुल : सलेमगढ़

कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद हिसार के बुजुर्ग की मौत, प्रशासन हुआ चौकन्ना