हिसार

रामसूरत बने आदमपुर सर्वकर्मचारी संघ के प्रधान

आदमपुर (अग्रवाल)
आदमपुर में सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा खंड का त्रिवार्षिक सम्मेलन जलघर आदमपुर में आयोजित हुआ। जिसमें 3 साल का सांगठनिक व वित्त का लेखा-जोखा दिया गया। आगामी 3 साल के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में सुरेंद्र मान तथा वेदप्रकाश बुरा उपस्थित हुए। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवनियुक्त प्रधान रामसूरत यादव, सचिव शैलेन्द्र, वित्त सचिव मा.प्रभु सिंह, संगठन सचिव दीनदयाल शर्मा, उपप्रधान राजेंद्र व सतीश, सह सचिव राजेन्द्र पूनियां को पर्यवेक्षक सुरेंद्र मान ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिला सचिव सुरेंद्र मान ने बताया कि वर्तमान सरकार कर्मचारियों की अनदेखी करते हुए तानाशाही रूप में फैसले ले रही है। कच्चे कर्मचारियों की संख्या बढ़ती जा रही है, ठेका प्रथा को बढ़ावा दिया जा रहा है। कर्मचारियों की अनदेखी करके एन.जी.ओ. तथा पी.पी.पी. मॉडल को लागू किया जा रहा है। जिसका सर्वकर्मचारी संघ पूरी ताकत के साथ विरोध करेगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान दौर में संघ के खंड, जिला व राज्य के चुनाव होंगे। उसके उपरांत राज्य चुनाव में नई रणनीति तय कर आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी। चुनाव में भी वोट मांगने वाले प्रत्याशियों से विभागों के सरकारीकरण व पैंशन नीति के बारे में पूछा जाएगा।

Related posts

आदमपुर में अधिकारियों की अजीब बीमारी का मिला सही उपचार!

अखिल भारतीय सेवा संघ ने गौ माता व अन्य बेसहारा पशुओं के लिए रखवाई पानी की टंकियां

रोडवेज विभाग का निजीकरण करने पर तुली सरकार : तालमेल कमेटी

Jeewan Aadhar Editor Desk