फतेहाबाद

आटो—कार की टक्कर में दर्जनभर घायल, उपायुक्त पहुंचे घायलों का हाल जानने

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
बनावाली के पास एक सड़क दुर्घटना में करीब दर्जनभर लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत भट्टू के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। वहीं सूचना मिलते ही उपायुक्त मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। वहीं पुलिस ने मामले की जांच आरंभ कर दी।
जानकारी के मुताबिक, किरढ़ान—बनावाली मार्ग पर एक आटो व कार आपस में टकरा गई। इस घटना में आटो में सवार यात्रियों व कार चालक को गंभीर चोट आई। सभी घायलों को भट्टू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां सभी का प्राथमिक उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंचे उपायुक्त ने घायलों का हालचाल जाना और अस्पताल प्रशासन को सभी घायलों को उचित उपचार करवाने के निर्देश दिए।

Related posts

डा. जिम्मी जिंदल मारपीट मामले की डीएसपी कर रहे है जांच, जल्द हो सकती है मामले में कई लोगों पर कार्रवाई

Jeewan Aadhar Editor Desk

ढाणी दादूपुर हरियाणा का पहला पशुधन जोखिम मुक्त गांव घोषित

प्रचार के सभी साधनों का सही इस्तेमाल कर लोगों तक सही सूचनाएं पहुंचाएं विभाग : पीसी मीणा