हिसार

चाकू दिखाकर मोबाइल छीना, पर्स न देने पर चाकू मारने की कोशिश

हिसार,
शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे चाकू दिखाकर एक युवक से मोबाइल छीन लिया। घटना सिटी थाने से कुछ दूरी की है। मोबइल छीनने के बाद बदमाश ने पीड़ित को चाकू मारने की भी कोशिश की। सीएम के हिसार दौरे के दिन इस प्रकार की वारदात होना कानून व्यवस्था की पोल को खोलकर रखता है।
जानकारी के मुताबिक, जीजेयू में चपरासी के पद पर काम करने वाला रोहताश सुबह करीब 8 बजे बस स्टैंड से पैदल विश्वविद्यालय की तरफ जा रहा था। बरवाला रोड पर जिंदल पार्क के सामने स्थित पेट्रोल पम्प को पार करते ही गली से एक युवक अचानक उसके पास तेजी से आया और चाकू दिखाकर मोबाइल छीन लिया। इसके बाद युवक ने चाकू को हवा में लहराते हुए पर्स देने की मांग की। इस पर रोहताश घबराकर भागने लगा तो युवक ने पीछा करके उसे चाकू मारने की कोशिश की। इस दौरान पीड़ित अपने परिचितों के पास पहुंचा तो युवक मौके से फरार हो गया। रोहताश के अनुसार युवक छोटे कद का था।
बता दें, तायल गार्डन के आसपास नशेड़ियों का जमघट लगा रहता है। अकसर यहां पर युवक स्मैक व अन्य नशा करते हुए दिखाई देते है। पुलिस प्रशासन की अनदेखी के चलते नशेड़ी कई बार यहां पर छीनाछपटी की वारदात को अंजाम दे चुके है।

Related posts

बीएससी एग्रीकल्चर के चार वर्षीय कोर्स में हांसी की आस्था ने हासिल किया पहला स्थान

Jeewan Aadhar Editor Desk

दड़ौली के कोरोना पॉजिटिव युवक को लिफ्ट देने वाला युवक मिला, सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे

शोध : रस्सी कूद..जॉगिंग..तैराकी कर देगा डायबिटीज को कंट्रोल

Jeewan Aadhar Editor Desk