फतेहाबाद

बिजली निगम की लापरवाही ने छीन ली दो युवकों की जिंदगी

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
गांव तामसपुरा की ढाणी में कम्बाईन से गेहूं निकलवाते समय खेत में हाईवोल्टेज बिजली की लाइन की चपेट में आने से एक किसान और मजदूर की मौत हो गई। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए।
जानकारी के अनुसार गांव तामसपुरा निवासी राजकुमार ने गांव के ही एक किसान की जमीन ठेके पर लेकर गेहूं बिजाई कर रखी थी। बीती रात करीब 11 बजे कम्बाईन मशीन से गेहूं निकालने का काम जारी था। इस दौरान खेत में एक जगह पर शेड का टीन फसल के ऊपर पड़ा था। जिसे किसान राजकुमार और मजदूर बंसीलाल ने हटाने के लिए ज्यों ही शेड को ऊपर उठाया तो शेड ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली के तार के संपर्क में आ गया, जिससे शेड के दोनों तरफ खड़े दोनों लोगों को जोरदार झटका लगा। घटना के बाद किसानों में हड़कंप मच गया। दोनों को तुरंत नागरिक अस्पताल फतेहाबाद लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
वहीं स्थानीय लोगों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप जड़ते हुए कहा कि ढाणी के समीप से गुजर रही लाइन काफी नीची है। खतरे के मद्देनजर वे कई बार निगम को यहां से लाइन दूर हटवाने या फिर ऊंची करवाने की मांग कर चुके हैं। मगर निगम की अनदेखी ने आज दो लोगों की जान छीन ली।

Related posts

टूटी साइकिल से प्रतियोगिता में किया चौथा स्थान प्राप्त, प्रशासन ने की आर्थिक मदद

Jeewan Aadhar Editor Desk

प्रशासन का आदेश…15 दिन में खाली करो बस्ती

शहर की 2 चिटफंड कंपनियों का रिकॉर्ड पुलिस ने किया तलब, डायरेक्ट सेलिंग के नाम पर लोगों के पैसे डबल करने का झांसा देने का आरोप