हिसार

हैफेड गोदाम में लगी आग, काफी मात्रा में गेहूं जली

आदमपुर (अग्रवाल)
हैफेड गोदाम में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग गेहूं के भरे गोदाम में लगी। इस आग में काफी गेहूं जल गया। मौके पर फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने आकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया।
जानकारी के मुताबिक, हैफेड गोदाम में लगे गेहूं के चट्टों से दोपहर को धुआं उठता नजर आया। धुएं को देखकर मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने फायर बिग्रेड को फोन किया। मौके पर आई फायर बिग्रेड ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान काफी गेहूं जल गई और पानी से काफी गेहूं गीली हो गई।

Related posts

पशुपालक डेयरी का व्यवसाय शुरू करके अनुदान का लाभ प्राप्त करें : उपायुक्त

बिजली के बिल गलत औैर लेट मिलने से 38 गांवों के उपभोक्ता परेशान, ग्रामीणों ने बिल न भरने का लिया फैंसला

पुलिस द्वारा व्यापारियों पर झूठा मुकदमा बनाकर मारपीट करना निंदनीय – बजरंग दास गर्ग