सोनीपत

जाट नेता यशपाल मलिक सड़क हादसे में घायल, छाती और हाथ में लगी चोट

सोनीपत,
सोनीपत गोहाना रोड स्तिथ गांव बिधल के पास अखिल भारतीय जाट आरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक की गाड़ी और ट्रक में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में यशपाल मलिक, उनके साथ अखिल भारतीय जाट आरक्षण समिति के राष्ट्रीय महासचिव बीएस अहलावत और चालक नवीन राघव को चोटें आई हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक सहित फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश आरंभ कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, यशपाल मलिक और बीएस अहलावत आज सोनीपत क्षेत्र के दौरे पर थे। गांव बिधल के पास एक ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में यशपाल मलिक के हाथ और छाती में चोट लगी है। हादसे में बाद ग्रामीणों ने तुरंत सभी घायलों को सोनीपत के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिती स्थिर बनी हुई है।

Related posts

16 साल की लड़की की हत्या कर शव का अंतिम संस्कार किया,युवती के प्रेमी के पिता ने थाने पहुंचकर दर्ज करवाई हॉरर किलिंग की रिपोर्ट

कार सहित नहर में गिरे पांच दोस्त,एक की मौत, 3 लापता और एक निकला जिंदा

सगे भाईयों पर नाबालिग बहन ने लगाया गैंगरेप और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप