फरीदाबाद

लाश को निकाल कर सिर काटने का मामला आया सामने, पुलिस जुटी जांच में

फरीदाबाद,
कब्रिस्तान में कब्र से लाश निकालकर उसका सिर काट ले जाने की वारदात सामने आई है। मामला फरीदाबाद के सेक्टर-64 में स्थित कब्रिस्तान का है। घटना के पीछे तांत्रिक विद्या का शक जताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, करीब 1 सप्ताह पहले कब्र में लाश दफन की गई थी। गुरुवार को एक व्यक्ति को कब्र पर खुदाई नजर आई। पास जाकर देखा तो कब्र से लाश निकाली गई थी और उसका सिर गायब था। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल, अभी यह पता नहीं चल पाया है यह लाश किसकी थी। फरीदाबाद में कब्रिस्तान से लाश निकालकर सिर ले जाने की यह पहला मामला बताया जा रहा है।

Related posts

पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद पति ने मारी खुद को गोली

पड़ोसियों ने की बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

डॉक्टरों पर कमीशनखोरी का आरोप लगाने वाली वीडियो को लेकर महिला डाक्टर ने पुलिस में करवाया मामला दर्ज