फतेहाबाद

निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरा, राजमिस्त्री और मजदूर की मौत

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
गांव भोडियाखेड़ा में आज सुबह एक निर्माणाधीन मकान का दूसरी मंजिल का छज्जा गिरने से एक राज मिस्त्री और एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू की।
फतेहाबाद सिटी थाना से जांच करने पहुंचे जांच अधिकारी निहाल सिंह ने बताया कि गांव भोडियाखेड़ा में एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। राज मिस्त्री और एक मजदूर दीवार की लिपाई कर रहे थे और इस दौरान दूसरी मंजिल का छज्जा अचानक नीचे गिर पड़ा और मलबे में दबने से राजमिस्त्री की मौत हो गई जबकि राजमिस्त्री के साथ काम कर रहा मजदूर नीचे गिर गया और उसकी भी मौत हो गई।
जांच अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद मृतकों के परिवार के लोगों से बात की गई जिसमें दोनों ही परिवारों ने मकान मालिक या अन्य किसी के खिलाफ किसी तरह की कोई बयान दर्ज नहीं करवाये। ऐसे में इत्तेफाकिया हादसे की कार्रवाई कर दोनों मृतकों के शवों के पोस्टमार्टम करवा दिए गए हैं और शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

Related posts

लॉकडाउन में बच्चे घर बैठे एजुसेट के माध्यम से ले रहे गुणवत्तापूर्वक शिक्षा

काम ना आई चोर की चालाकी, सीसीटीवी कैमरे ने खोल दी पूरी पोल

Jeewan Aadhar Editor Desk

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर शैखुपुर दड़ौली के स्कूली बच्चों को खिलाई एल्वेंडाजॉल की दवा

Jeewan Aadhar Editor Desk