फतेहाबाद

अस्पताल के कर्मचारी अचानक गए हड़ताल पर, मरीजों का हुआ बुरा हाल

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
नागरिक अस्पताल में आज ठेके पर रखे गए करीब 115 कर्मचारियों ने अचानक हड़ताल कर दी। इसके चलते अस्पताल का पूरा तंत्र ठप होकर रह गया। मरीजों को पर्ची कटवाने दवाई लेने से लेकर अल्ट्रासाउंड करवाने इत्यादि सभी सुविधाओं के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों के अचानक हड़ताल पर चले जाने से अस्पताल में डॉक्टरों के होने के बावजूद भी एक भी मरीज की जांच नहीं हो पाई।
कर्मचारी हस्पताल में बने पार्क में धरने पर बैठ गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन के द्वारा नए ठेकेदार को कर्मचारियों को रखने का ठेका दिया गया है। नया ठेकेदार अपनी मर्जी से कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है। कुछ कर्मचारी पिछले 5 वर्षों से हस्पताल में नौकरी पर कार्यरत है लेकिन उन्हें हटाया जा रहा है। नए ठेकेदार के द्वारा रखे गए कर्मचारियों की एक लिस्ट लगाई गई है। जिसमें से अधिकतर पुराने कर्मचारियों की छुट्टी कर दी गई। जिन कर्मचारियों को रखा गया है उनके काम में भी तब्दीली की गई है। इसी के चलते सभी कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी है।
कर्मचारियों की मांग है कि जब तक सभी पुराने कर्मचारियों को नए ठेकेदार के द्वारा काम पर नहीं रखा जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारियों ने कहा कि 30 जून को पुराने ठेकेदार का ठेका खत्म हो गया था। लेकिन अस्पताल प्रबंधन के आश्वासन के बाद 7 दिनों तक पुराने कर्मचारियों ने ही अस्पताल में ड्यूटी दी। लेकिन अब नए ठेकेदार ने आकर अधिकतर कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। कर्मचारियों द्वारा हड़ताल किए जाने के चलते इलाज करवाने के लिए आने वाले मरीजों को वापस लौटना पड़ा।
कुछ मरीजों ने बताया कि उनका आज ऑपरेशन होना था। लेकिन कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से नहीं हो सका। आने वाले समय में भी अगर कर्मचारियों से अस्पताल प्रबंधन द्वारा कोई बातचीत नहीं की जाती तो हड़ताल लंबी चल सकती है और मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

Related posts

बेटे ने महिला बैंक कर्मी से मिलकर बाप को लगा दिया 2.5 करोड़ का चूना

काला शनिवार : 3 हादसों में 1 की मौत, दर्जनों हुए घायल

Jeewan Aadhar Editor Desk

नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल कर किया कई बार दुष्कर्म, अब पुलिस जांच पर उठे सवाल