फतेहाबाद

हड़ताली कर्मचारियों को अस्पताल परिसर से निकाला बाहर

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
नागरिक अस्पताल में ठेके पर रखे गए कर्मचारियों की हड़ताल और धरना—प्रदर्शन आज दूसरे दिन भी लगातार जारी रहा। प्रशासन की ओर से धारा 144 लगाकर कर्मचारियों को अस्पताल परिसर से बाहर निकाल दिया गया। अस्पताल में मरीजों को इलाज करवाने में परेशानी ना हो इसके चलते अस्पताल प्रबंधन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था भी कर ली गई है। आसपास के सेंटरों से कर्मचारियों को जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात किया गया है। जिसके चलते हड़ताल बेअसर नजर आ रही है।
वही हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से उन्हें जानबूझकर धूप में धरने पर बिठाया गया है ताकि उनका धरना फ्लॉप हो जाए। लेकिन कर्मचारी हड़ताल और धरना प्रदर्शन को लेकर डटे रहने की बात कह रहे हैं। कर्मचारियों को समर्थन देने के लिए आज सर्व कर्मचारी संघ के साथ-साथ अन्य कर्मचारी यूनियनों के पदाधिकारी भी पहुंचे।
मीडिया से बातचीत करते हुए ठेके पर रखे कर्मचारियों के प्रधान राजेश कुमार ने बताया कि उनकी हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक नहीं ठेकेदार के द्वारा उन्हें काम पर नहीं रखा जाता। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जितने भी धरने प्रदर्शन हुए हैं, उसके लिए अस्पताल के बाहर पेड़ के नीचे एक जगह निर्धारित की हुई थी, लेकिन आज उन्हें पेड़ के नीचे नहीं बैठने दिया गया। जिसके चलते वह धूप में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन कर्मचारी डटकर नए ठेकेदार की नीति का विरोध करेंगे।
इस मामले में नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉक्टर ओपी दहमीवाल ने बताया कि कल अचानक ठेके पर रखे कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से काफी परेशानी हुई थी। लेकिन आज अस्पताल प्रबंधन के द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था कर ली गई है। अस्पताल में मरीजों का इलाज किया जा रहा है, ठेके पर रखे कर्मचारियों की हड़ताल का कोई भी असर देखने को नहीं मिल रहा।

Related posts

धरतीपुत्रों से प्रशासन का मजाक..मैसेज करके फसल मंगवाई—अधिकारी बोले—अभी नहीं खरीद के इंतजाम, बाद में लाना

सीआरएम स्कीम के तहत कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए 30 तक पोर्टल पर अपलोड करें बिल : उपायुक्त डॉ. बांगड़

Jeewan Aadhar Editor Desk

बेदी के आदेश : सरपंच और एसडीओ को करो सस्पेंड

Jeewan Aadhar Editor Desk