पंजाब

2 दिनों में 70 से अधिक गाय व भैंस की मौत, प्रशासन पर लगे गंभीर आरोप

मोहाली,
गांव कंडाला के दो डेयरी फर्मो में 70 से ज्यादा गाय और भैंस मृत पाई गई है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन डेयरी मालिकों का आरोप है कि समय पर डॉक्टरी सहायता न मिलने के कारण अधिक पशुओं की मौत हुई है।
बता दें, पिछले दो दिन से एक—एक कर पशुओं की मौत हो रही है,लेकिन मौके पर प्रसाशन का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा है। आज मीडिया के आने बाद डॉक्टरों ने पशुओं इलाज शुरू किया लेकिन तब तक अधिकतर पशुओं को बचाया नही जा सका। डॉक्टरों का दावा है कि दो दर्जन से ज्यादा पशुओं को बचाया जा चुका है।
फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नही हो पाये है लेकिन माना जा रहा है कि होटल का वेस्ट खाना खाने से पशुओं की मौत हुई है।

Related posts

लड़की की फेसबुक बना आपत्तिजनक फोटो के साथ लिखे गंदे शब्द

26 साल पहले मरा..ग्रामीणों ने किया अंतिम संस्कार..पुलिस ने विवाह समारोह से किया गिरफ्तार

PM मोदी बोले- फसलों का MSP बढ़ाने के बाद से कांग्रेस को नींद नहीं आ रही—देखें पूरा भाषण