हिसार

सरकारी जमीन पर बिना अनुमति निर्माण करना गैर कानूनी – डीएमसी

हिसार
ठंडी सड़क सरकारी जमीन पर किये जा रहे अवैध निर्माण को नगर निगम की टीम ने सोमवार को गिरा दिया । अधिकारियों ने अवैध निर्माण करने वाले लोगों कोे चेतावनी दी कि भविष्य में उन्होंने निर्माण करने की कोशिश की तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अवैध निर्माण गिराने के बाद नगर निगम की टीम वापस लौट आई। उप निगम आयुक्त डा प्रदीप हुड्डा ने कहा कि सरकारी जमीन पर बिना अनुमति के कोई भी निर्माण कार्य करना गैरकानूनी है। बिना अनुमति कोई शहरवासी सरकारी जमीन पर निर्माण कार्य न करें। यदि कोई करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ प्रशासनिक व कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

मनमर्जी से नहीं चलेंगे निजी प्ले स्कूल, करवाना होगा पंजीकरण

आदमपुर में छात्र—छात्रा सहित 12 मिले कोरोना पॉजिटिव

डिपो से मिलेगा सरसो का तेल, एलोकेशन जारी

Jeewan Aadhar Editor Desk