फतेहाबाद

नागरिकों के कार्यों को तत्परता से निपटाने के लिए अब ई-दिशा केंद्रों में ही तैनात रहेंगे पटवारी : उपमंडलाधीश

फतेहाबाद
किसानों तथा आमजन मानस को राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों को करवाने के लिए ई-दिशा केंद्र में ही पटवारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे ताकि नागरिकों के कार्यों को तत्परता से निपटाया जा सके। इस बारे उपमंडलाधीश संजय बिश्रोई ने आज यहां बताया कि नकल, फरद, जमाबंदी, विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों सहित राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों एवं जनता की समस्याओं के समाधान के लिए ई-दिशा केंद्र में संबंधित क्षेत्र के पटवारियों की ड्यूटियां लगा दी गई है। अब नागरिकों को अपने कार्यों के लिए पटवारियों के कार्यालयों एवं उनके गांवों में जाने की आवश्यकता नही होगी। ई-दिशा केंद्र में ही अपने कार्यो को सुगमता से करवा सकेंगे। उपमंडलाधीश श्री बिश्रोई ने इस बारे राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन दिया है।

Related posts

नन्हें बच्चों ने क्रिसमिस के स्थान पर शहीदी दिवस मनाने की पहल की

Jeewan Aadhar Editor Desk

फतेहाबाद में एसडीएम कुलभूषण बंसल सहित अन्य अधिकारियों ने लगवाई कोविड वैक्सीन

Jeewan Aadhar Editor Desk

40 हजार की नकदी, 21 मोबाइल सहित दो सट्टेबाज गिरफ्तार

Jeewan Aadhar Editor Desk