हिसार

पीएनबी के चीफ मैनेजर आरके सिन्हा हुए सेवानिवृत्त

हिसार,
हिसार में पंजाब नेशनल बैंक की आरएपीसी इकाई के चीफ मैनेजर राजेश कुमार सिन्हा 37 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गये। उनकी सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में बैंक की तरफ से राजेश रेस्टोरेंट में आयोजित एक समारोह में उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के हिसार सर्कल हेड पीके दास ने कहा कि किसी भी कर्मचारी की पहचान उसकी कार्यप्रणाली व व्यवहार से होती है। राजेश सिन्हा की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली ही उनकी पहचान थी। वह कहना चाहते हैं कि उनके जैसे बैंक अधिकारी सिस्टम में होंगे तो ही बैंक सफलता की ऊंचाइयों को छुएगा। बैंक में कार्यरत्त अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी कार्यप्रणाली से सीख लेनी चाहिए। उन्हीं की कार्यप्रणाली के चलते आज हिसार आरएपीसी इकाई देश की पीएनबी आरएपीसी इकाइयों में टॉप 10 में शामिल है।
डिप्टी सर्किल सुपरिटेंडेंट अबरार अहमद ने इस मौके पर बताया कि उन्हें राजेश सिन्हा की कार्यप्रणाली काफी प्रभावशाली लगी। उन्होंने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को डांटने के बजाये प्रेम से समझाने में विश्वास रखा। पीएनबी मुख्य शाखा के प्रबंधक डीपी सिंह ने भी राजेश सिन्हा की कार्यप्रणाली की सराहना की।
अपनी सेवानिवृत्ति के मौके पर राजेश सिन्हा ने कहा कि उन्हें बिहार से चंडीगढ़ जोन मिला था। चंडीगढ़ जोन के तहत उन्हें काम करने के लिए हिसार भेज दिया गया। शुरू में वह हिसार जाना नहीं चाहता थे और परिवार के सदस्यों ने भी यहां आने से रोका था। मगर, हिसार आने के बाद लगा कि वह गलत थे। हिसार में काम करके उन्हें पता लगा कि यह शहर तो बिहार के मुकाबले बहुत अच्छा है। बिहार के मुकाबले ये बहुत अधिक सुरक्षित है और यहां लोग भी बहुत अच्छे हैं। उन्हें यहां के लोगों का बहुत प्यार मिला। उन्होंने बैंक के ग्राहकों को हमेशा भगवान समान समझा। उनका मानना है कि ग्राहकों की समस्याओं का बारिकी से हल करना चाहिए। कई बार बैंक के अधिकारी व कर्मचारी ग्राहकों को नजरअंदाज कर देते हैं जो अच्छी बात नहीं है। बैंकिंग सिस्टम में तो ग्राहक सर्वोपरि है। अगर ग्राहक की समस्या का समाधान नहीं भी हो पाता है तो भी उसके साथ सरलता से पेश आना चाहिए और झगड़ा नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि नोटबंदी के समय उनके बैंक कर्मियों ने खूब सहयोग दिया। साथ ही उन्होंने ख्याल रखा कि विषम परिस्थितियों में कोई भी ग्राहक उनके पास से निराश नहीं लौटे। उन्होंने कहा कि हिसार से मिले प्यार के बाद उन्हें लगता कि उन्हें अब यहीं मकान बनाकर रहना चाहिए।
चीफ मैनेजर राजेश सिन्हा की सेवानिवृत्ति पर सर्कल हेड, डिप्टी सर्कल सुपरिटेंडेंट, रिटायर्ड एक्सईएन व समाज सेवी एसपी शर्मा, हरियाणा नागरिक कल्याण परिषद के प्रधान श्रेयांस जैन ने स्मृत्ति चिह्न देकर, शॉल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Related posts

दड़ौली में साधकों ने योग की अनेक क्रियाएं

प्रशासनिक व निगम अधिकारियों के लिए महला ने शुरू किया भीख मांगना

Jeewan Aadhar Editor Desk

लघुसचिवालय में पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या