हिसार

एच.के.एस.डी गल्र्ज सी. सैके. स्कूल से शिक्षित सिमरन को ऑल इंडिया सी.ए. परिणाम में 33वां रैंक मिला

हिसार,
5 फरवरी : नागोरी गेट स्थित एच.के.एस.डी. गल्र्ज सीनियर सैकेण्डरी स्कूल से शिक्षित सिमरन पुत्री संतलाल ने सी.ए. फाऊंडेशन के परीक्षा परिणाम में ऑल इंडिया के टॉप 50 रैंक में से 33वां रैंक प्राप्त कर अपना व विद्यालय का नाम रोशन किया है। सिमरन ने गत वर्ष इसी स्कूल से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण की है। इस उपलब्धि पर सिमरन को स्कूल की ओर से सम्मानित किया गया। सिमरन ने स्कूल प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अभिभावकों के सहयोग एवं प्राचार्या तथा अध्यापक वर्ग के मार्गदर्शन से ही यह सफलता हासिल की है। स्कूल की प्राचार्या रेनु मल्होत्रा ने सिमरन, उसके अभिभावकों एवं अध्यापक वर्ग को शुभकामनाएं देते हुए सिमरन के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related posts

नवीनतम आइडिया को व्यवसाय में बदलने पर हुआ मंथन

सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ 26 को काला दिवस मनाएगा : प्रभु सिंह