हिसार

सरकार ने सिलेंडर के रेट बढ़ाकर जनता की कमर तोड़ी : राममेहर घिराय

हिसार,
कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला महासचिव व वरिष्ठ कांग्रेस नेता राममेहर घिराय ने कहा है कि भाजपा सरकार के राज में देश में महंगाई अपनी चरम सीमा पर है। व्यापार एवं उद्योग लगातार ठप्प हो रहे हैं व हाल ही में भाजपा सरकार ने गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ाकर जनता की कमर तोड़ दी है। इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ा है। सरकार किसानों, युवाओं एवं जनता को रोजगार तो दे नहीं रही, उसके विपरीत महंगाई का बोझ डाल कर आम जनता का जीना बेहाल कर दिया है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता राममेहर घिराय ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में हमारे देश की अर्थव्यवस्था तेजी से नीचे जा रही है जबकि मुद्रास्फीति आसमान को छू रही है। सरकार पूंजीपतियों के हितों में और आम आदमी के खिलाफ फैसले ले रही है। हाल में प्रस्तुत किए गए बजट से भी आम आदमी को निराशा ही हाथ लगी है। रही-सही कसर अब सिलेंडर के दामों में वृद्धि करके निकाल दी गई है। ऐसी सरकार से भविष्य में भी कोई उम्मीद नहीं की जा सकती।

Related posts

आदमपुर की राधिका व उसके बेटे की पति ने की चाकू से गोदकर हत्या, 5 साल पहले की थी लव मैरिज

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर : पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र लेने गया अधेड़ लापता

हिसार में गौतम सरदाना को करीब 6800 की बढ़त, पानीपत में भाजपा आगे

Jeewan Aadhar Editor Desk