हिसार

जितना हम दूसरों की विशेषताएं व गुण देखेंगे खुश रह सकेंगे : वंदना बहन

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा सैक्टर-13 में आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित

हिसार,
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के हिसार केंद्र द्वारा सैक्टर-13 में एक आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी वंदना बहन ने कहा कि आज हमने सुख के अनेक साधन इकट्ठे कर लिए हैं परंतु हमारे जीवन में सच्ची खुशी नहीं है। साधन विनाशी हैं उनसे प्राप्त होने वाला सुख व खुशी भी विनाशी है। साधनों से सच्ची खुशी नहीं मिलती जितना हम दूसरों को खुशी देंगे खुशी हमारे जीवन में बढ़ती जाएगी। इसके लिए हमें क्रोध छोडऩा होगा। क्रोधी मनुष्य खुश नहीं रह सकता। अत: हमें दृढ़ संकल्प होकर इस राह पर चलना होगा। खुशी तो हमारा खजाना है इस खजाने का ख्याल रखना होगा। कोई हमें दुख देकर यह खजाना लूटकर न ले जाए। जितना हम दूसरों की विशेषताएं व गुण देखेंगे खुश रह सकेंगे। किसी की कमियां व बुराइयां देखेंगे तो मन दुखी होगा। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखने से जीवन में खुश रहना आसान हो जाता है। नजर बदलेंगे तो नजारे बदल जाएंगे। परमात्मा को प्रतिदिन याद करने से जीवन में खुशी मिलती है। बिना परिचय के परमात्मा को याद करना निरर्थक है। परमात्मा निराकार है। उसका रूप ज्योति स्वरूप है। उसका नाम शिव है। शिव का अर्थ होता है कल्याणकारी। वे मनुष्य आत्माओं को गति सद्गति देते हैं। वह हम सभी मनुष्य आत्माओं के पिता हैं।
कार्यक्रम को बी.के. डॉ. आर.के. मलिक ने भी संबोधित करते हुए कहा कि जब दुनिया में पाप, भ्रष्टाचार और दुख बढ़ता है तो परम पिता परमात्मा हम बच्चों को दुखी नहीं देख सकते। इसलिए वो स्वयं इस धरा पर आते हैं और अपनी पहचान स्वयं देते हैं और हमारे बारे में बताते हैं तुम कौन हो, कहां से आए हो वह हमें अपने सच्चे घर परमधाम जाने का रास्ता बताते हैं, दुखों से छुड़ाते हैं। उन्होंने खुशखबरी सुनाई कि परमात्मा इस धरती पर आकर सतयुगी सृष्टि की स्थापना का पावन कत्र्तव्य कर रहे हैं। अत: बहुत ही कम समय बचा है। हमें गुप्त रूप में आए हुए परमात्मा को पहचानकर उनसे नाता जोडक़र उनके बताए ज्ञान और राजयोग को जीवन में अपनाएं और अपने जीवन को श्रेष्ठ बनाएं। इस अवसर पर केक काटा गया, शिव ध्वज फहराया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कुसुम मलिक सीडीपीओ अग्रोहा, चिमन लाल बागड़ पूर्व मैनेजर यूबीआई, नीरू हसीजा पूर्व प्रबंधक, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, अनिल जैन पूर्व सहायक प्रबधंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, ईश, सुदेश बत्रा, राकेश सलूजा, परमजीत सिंह, प्रशासनिक अधिकारी ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related posts

किलोमीटर स्कीम तहत बस चलाने के फैसले का निर्णय रद्द करना कर्मचारियों के संघर्ष की जीत : किरमारा

मानुषी के मिस वर्ल्ड चुने जाने से बढ़ा देश का सम्मान : सोनाली

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर क्षेत्र में 2 दिनों में 4 मादा हिरणों की मौत, 3 गर्भवती हिरण को कुत्तों ने नोचा