हिसार

राष्ट्रीय संत बाबा बालजी ऊना वाले 27 को हिसार में

हिसार,
जीजेयू के सामने स्थित सुंदर नगर में महाराज बाबा बालजी ऊना हिमाचल वाले द्वारा सत्संग का आयोजन 27 फरवरी को दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए अजीत हलवाई बताया कि इस दौरान राष्ट्रीय संत परम पूजनीय बाबा बालजी महाराज ऊना हिमाचल प्रदेश वाले द्वारा सत्संग किया जाएगा। इस मौके पर श्रदालुगण पहुचेंगे और सत्संग कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसी दौरान श्रदालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया है। अजीत हलवाई बताया ने श्रदालुओं से अपील की है कि भक्त जन अपना अमूल्य समय निकाल कर महाराज की अमृतवाणी का लाभ प्राप्त करे। उन्होंने बताया कि सत्संग की तैयारियों पूर्ण कर ली गई है।

Related posts

एनीमिया मुक्त हिसार अभियान के तहत 945 महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य की जांच

ग्रामीण क्षेत्र में व्यवहार परिवर्तन के लिए 15 तक चलेगा गंदगी मुक्त भारत अभियान : उपायुक्त

चेक बाऊंस मामले में कोर्ट ने सरपंच व शिक्षक को सुनाई सजा

Jeewan Aadhar Editor Desk