फतेहाबाद

उपायुक्त ने किया श्रीकृष्ण प्रणामी गौवंश अनुसंधान केंद्र का शिलान्यास

फतेहाबाद, (साहिल)।
उपायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता, संत शिरोमणि स्वामी सदानंद जी महाराज व स्वामी राजेन्द्रानंद जी महाराज ने संयुक्त रूप से हिसार-सिरसा बाईपास पर हंसपुर रोड पर दो एकड़ में बनने वाले एकमात्र श्री कृष्ण प्रणामी गौवंश अनुसंधान केन्द्र का शिलान्यास कर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उपायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता ने कहा कि गौ सेवा सबसे उत्तम सेवा है, इससे बढक़र कोई सेवा नहीं है। हमने गाय को गौमाता का दर्जा दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे ग्रंथों में बताया गया है कि गौमाता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। इसलिए माता की आराधना व सेवा करना पुण्य का कार्य है। स्वामी सदानंद जी महाराज ने कहा की यह इस इलाके का अनोखा गौ अनुसंधान केन्द्र बनेगा, जिसमें देसी गायों की प्रजाति हरियाणा नस्ल, थरपारकर, गिर नस्ल की बेहतरीन देसी गायों को यहां लाया जाएगा। गाय के गोबर, मूत्र, दूध से दवा, डेयरी प्रोडक्ट व गौशालाओ को कैसे स्वालंबन बनाया जाए आदि जानकारियां यहां दी जाएगी। मंदबुद्धि व असहाय लोगों के लिए अपना घर आश्रम का संचालन भी यहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर कृष्ण प्रणामी संस्थान को मल नरेंद्र, वीरेंद्र कटारिया ने अपने माता पिता मल दिवान चन्द माया देवी कि याद में टस्ट को पांच लाख रुपये का सहयोग दिया। इस मौके पर दिल्ली के दीनदयाल, अशोक मितल, सुरेश गर्ग, दर्शन गर्ग, रवि हिसार, अशोक आदमपुर, राजन ग्रोवर, आजाद नगर के सरपंच विजेन्द्र सैनी, देवीदयाल तायल, जिला प्रधान राम कुमार भुकर, विनोद तायल, अशोक भुकर, विनोद गढ़वाल, भीमसेन, विनोद अरोड़ा, आनंद, श्याम मंडल के पदाधिकारियों सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।

Related posts

उपमंडल में खसरा व रूबैला टीकाकरण अभियान 1 अप्रैल से : नैन

Jeewan Aadhar Editor Desk

कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार की नई गाईडलाईन, बिना लक्षण के मरीजों को घर पर ही किया जायेगा आइसोलेट

विज बोले 5 रूपए में होता है उपचार..तो संतोष को 275 रूपए के लिए क्यों तड़फाया गया??

Jeewan Aadhar Editor Desk