हिसार

मोनिका ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 200 व 400 मीटर रेस में हासिल किया प्रथम स्थान

नेशनल प्रतियोगिता में करेंगी हरियाणा का प्रतिनिधित्व
हिसार,
हिसार के पी.डब्ल्यू.डी. एंड बी. एंड आर विभाग में कार्यरत्त मोनिका ने अखिल भारतीय सिविल सर्विस एथलेटिक्स राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 200 मीटर व 400 मीटर रेस में प्रथम स्थान हासिल किया है। एथलेटिक्स कोच रामकेश ने बताया कि यह प्रतियोगिता 2 मार्च को पंचकुला में आयोजित की गई थी जिसमें मोनिका ने यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही मोनिका आगामी 11 मार्च को चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व भी करेंगी। इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने विभाग पी.डब्ल्यू.डी. एंड बी. एंड आर के अधिकारियों, अपने कोच रामकेश व अपने माता-पिता को दिया।

Related posts

आदमपुर में 420 लोगों ने लगवाई कोविड वैक्सीन

Jeewan Aadhar Editor Desk

‘सज-धज कर गौरी चली लेने प्रभु का नाम, मिलना था श्रीराम से मिल गए आसाराम’

Jeewan Aadhar Editor Desk

एसडीएम की बैठक में दो गुटों में दिखे व्यापारी, मौजूदा पदाधिकारियों ने कहा कि जलभराव की समस्या का स्थाई समाधान चाहिए, मुआवजा नहीं

Jeewan Aadhar Editor Desk