हिसार

अचानक गिरा मकान, पूरी हादसा CCTV कैमरों में कैद

हिसार,
बालसमंद रोड पर एक पुराना मकान सुबह 9 बजकर 54 मिनट पर अचानक गिर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई। हादसे की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
मकान के नीचे कई दुकानें निकाली हुई है। घटना के समय एक दुकान को छोड़कर सभी दुकानें बंद थी। मकान का जो हिस्सा गिरा है उसमें एक परिवार रहता है। हादसे के समय पूरा परिवार बाहर गया हुआ था। जानकारी मिलते ही पुलिस, नगर निगम और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से आ रही बरसात के कारण कंडम हो चुके इस मकान में काफी नुकसान पहुंचा था। माना जा रहा है इसी कारण यह मकान गिरा है।

Related posts

किसान उत्पादक संगठन कर सकेंगे फसल खरीद, जारी होगा अस्थाई कच्चा आढतियां का लाइसेंस : उपायुक्त डॉ. बांगड़

सरकार के भर्ती घोटाले ने सभी रिकॉर्ड तोड़े : प्रो. संपत सिंह

किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि दी

Jeewan Aadhar Editor Desk