हिसार

प्रभु से प्रार्थना ही कोरोना महामारी से दिलवायेगी छुटकारा-सदानंद महाराज

आदमपुर,
कोरोना जैसी महामारी को रोकने के लिए सभी को परमात्मा से विनय करनी चाहिए कि अब विश्व को इस आपदा से उभारे। परमात्मा प्रार्थना अवश्य सुनेंगे। यह बात प्रणामी मिशन के संत सदानंद महाराज ने लाला लखीराम धर्मशाला में श्रीजी परिवार द्वारा आयोजित सत्संग में सुंदरसाथ को सम्बोधित करते हुए कही।
इस दौरान उन्होंने प्रार्थना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जब-जब विश्व पर विपदा आई प्रभु की प्रार्थना से ही उसका निधान हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर निजनाम और मेहर सागर का पाठ करना है ताकि जल्द से जल्द इस विपदा से संसार को छुटकारा मिल सके।

Related posts

सेवानिवृत नहीं बल्कि सेवा सम्मान समारोह आयोजित करें : कुलपति कम्बोज

रोडवेज यूनियनों और सरकार की वार्ता विफल, 5 सितंबर को होगा चक्का जाम

सीसवाल में बच्चों को नशा न करने बारे समझाया