हिसार

कोरोना को भगाने के लिए सावधानी बरतनी जरुरी : शर्मा

हिसार,
भगवान परशुराम जन सेवा समिति की तलवंडी इकाई के प्रधान महेंद्र शर्मा ने बैठक कर सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से आह्वान किया कि कोरोना वायरस महामारी से लडऩे के लिए हमें लोगों को जागरूक करने का काम तन, मन व धन लगाकर करना चाहिए ताकि कोरोना वायरस महामारी से जन-जन को बचाया जा सके। सभी लोगों को हाथ धोकर के सैनिटाइज्ड कर घर से बाहर जाना चाहिए। घर आने पर भी हाथ धोकर के सैनिटाइज्ड करना चाहिए। महेंद्र शर्मा ने लोगों से अनुरोध किया कि साफ सफाई का ध्यान रख कर कोरोना रूपी महामारी से बचा जा सकता है। इस बीमारी को भगाने के लिए सावधानी बरतने की जरुरत है। महेंद्र शर्मा ने तलवंडी गांव में लोगों से मिलकर ताश ना खेलने व मिलकर हुक्का ने पीने के लिए गांव में जगह-जगह जाकर लोगों को जागरूक किया।

Related posts

चलती कार का फटा टायर, कार ग्रिल से टकराकर हुई क्षतिग्रस्त—2 गंभीर रुप से घायल

Jeewan Aadhar Editor Desk

जरूरतमंद को खाना वितरण के कार्य की सांसद सुभाष चन्द्रा ने की सराहना

गाडिया लोहार जाति के टपरीवास का प्रमाण पत्र न बनने पर संघ ने जताया रोष