हिसार

मंडल आयुक्त ने किया स्थाई रैन बसेरे का निरीक्षण

केवल महिलाओं को स्थाई रैन बसेरे में रखने के दिये निर्देश

हिसार,
नगर निगम के जगजीवन नगर स्थित स्थाई रैन बसेरे का मंडल आयुक्त विनय कुमार ने सोमवार को निरीक्षण किया। मंडल आयुक्त ने रैन बसेरे की व्यवस्थाओं को देखा और निगम अधिकारियों को रैन बसेरे में केवल महिलाओं को रखने के निर्देश दिये। मंडल आयुक्त विनय कुमार ने कहा कि रैन बसेरे में पुरूषों को न रखा जाये। वहां पर केवल महिलाओं के रूकने की व्यवस्था होनी चाहिये। उन्होंने रैन बसेरे में ठहरी हुई महिलाओं से बातचीत की और व्यवस्थाओं के बारे में जाना। उनके खाने व रहने की सुविधाओं के बारे में विस्तार से बातचीत की। मंडल आयुक्त ने रैन बसेरे में बनाये गये किचन व शौचालयों आदि की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीपीओ संदीप कुमार मौजूद रहे।

Related posts

बजरंग गर्ग ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए देश के व्यापारी प्रतिनिधियों से कोरोना वायरस की समस्या पर बातचीत की

स्कूल में नहीं तीन साल से बिजली, शिक्षा अधिकारी बेफिक्र

आदमपुर में 27 कोराना पाॅजिटिव मिले, 6 अनट्रैस होने से बढ़ी सिरदर्दी, आसपास के गांवों 35 पाॅजिटिव- एक महिला की मौत