हिसार

स्लम एरिया और झुग्गियों में करवाई सेनेटाइज व फॉगिंग : निगमायुक्त डॉ जेके आभीर

हिसार,
नगर निगम आयुक्त डॉ जेके आभीर के निर्देशानुसार आज 4 अप्रैल को शहर के स्लम और झुग्गियों को सेनेटाइज करने के साथ साथ फॉगिंग भी करवाई गई। निगमायुक्त डॉ जेके आभीर ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए व्यापक प्रबंध किये गए है।इसी कड़ी में सेक्टरों और शहर के अन्य एरिया की स्लम, झुग्गियों में फोगिंग करवाई गई है। जबकि नियमित रूप से शहर को सेनेटाइज करने का काम जारी है। शहरवासियों से अपील है कि वह सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करे और घरों से बाहर न निकले। उन्होंने कहा कि शहर की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से सभी ज़रूरतमन्द लोगों को भोजन मुहैया करवाया जा रहा है। सीएसआई सुभाष सैनी ने बताया कि सेक्टर14, सेक्टर 1-4 ,सेक्टर 16 -17 , सेक्टर 3-5 की झुग्गी झोपड़ियों , ढेया बस्ती, आम्बेडकर बस्ती, कुचिया बस्ती, एचएयू की लेबर कॉलोनी में नगर निगम की टीम ने फोगिंग की और सेनेटाइज किया। इसके अतिरिक्त एचएयू , जीजेयू, के क्वांटिनसेंटरो को सेनेटाइज किया गया।

Related posts

रोज नए-नए फरमान जारी करके किसान व व्यापारियों को तंग करने में लगी सरकार : बजरंग गर्ग

सीसवाल में भाई की अंतिम यात्रा को बहनों ने दिया कंधा, मृतक की इच्छानुसार किया देह दान

इस मुश्किल घड़ी में निरंतर अपनी सेवाएं देने वाले असली हीरो : डी.एन. सैनी

Jeewan Aadhar Editor Desk