हिसार

विजय चौहान ऑल इंडिया विमुक्त घुमंतू जनजाति फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त

हिसार,
ऑल इंडिया विमुक्त घुमंतू जनजाति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेराम नागर ने फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक हीरालाल जोगी व राष्ट्रीय कार्यकारिणी में चर्चा करने के उपरांत हिसार के विजय चौहान सिकलीगर को हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह नियुक्ति विमुक्त घुमंतू अर्ध घुमंतू जनजाति समाज जरूरतमंद वर्गों को जागरूक व संगठित बनाने के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि विजय चौहान की नियुक्ति उनके समाज के प्रति सेवा भावना व समाज में व्याप्त बुराईयों के खिलाफ उनके द्वारा किए गए जा रहे कार्यों को देखते हुए की की ग ई है।
वहीं विजय चौहान ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रामे राम नागर व मुख्य संरक्षक हीरालाल जोगी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संगठन ने उनको जो जिम्मेवारी सौंपी है वो उस पर खरा उतरने का प्रयास करेकंगे और पूरे विमुक्त घुमंतू अर्ध घुमंतू समाज के उत्थान के लिए प्रयास करेंगे।

Related posts

अवैध पिस्तोल रखने का शौंक पड़ा भारी, कोर्ट ने भेजा जेल

हिसार सीआईए की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, मुंशी की उपचार के दौरान हुई मौत

Jeewan Aadhar Editor Desk

हर त्योहार का अपना महत्व, मिलजुल कर मनाएं खुशी : कुलपति