हिसार

जय श्री श्याम विहार व्यापार एसोसिएशन ने वितरित किया जरूरतमंदों को राशन

हिसार,
इंडस्ट्रीयल एरिया में जय श्री श्याम विहार कालोनी में जय श्याम विहार व्यापार एसोसिएशन ने दिहाड़ी मजदूरों, जरूरतमंदों व गरीबों की सहायतार्थ राशन वितरित किया गया। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विवेक मित्तल ने बताया कि राशन वितरण का कार्यक्रम एसोसिएशन के प्रधान वेद शर्मा, उपप्रधान गौरीशंकर कंसल, दयानंद शर्मा व सदस्यों जगजीवन गर्ग, अमित शर्मा, सुनील ढांडा के सहयोग से किया गया व सोशल डिस्टेंशिंग का ध्यान रखते हुए इसे वितरित किया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों को लॉकडाऊन के नियमों का पालन करते हुए व सोशल डिस्टेंशिंग का ध्यान रखते हुए राशन वितरित किया जाएगा। संकट की इस घड़ी में एसोसिएशन गरीब मजदूरों के साथ खड़ी है। एसोसिएशन के प्रधान वेद प्रकाश ने कहा कि कोरोना महामारी से हमारा देश-प्रदेश संकट के दौर से गुजर रहा है ऐसे में हम सभी को अपना नागरिक फर्ज निभाना कर देश सेवा में अपना योगदान देना है और सभी को लॉकडाऊन का पालन करते हुए मिलकर कोरोना को हराना है। जल्द ही हम कोरोना की जंग जीत लेंगे।

Related posts

11 फरवरी 2019 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk

स्वभाव से शीतल शीतला माता भक्तों की पूर्ण करती मनोकामनाएं

बाबा बालक नाथ मंदिर की लंगर सेवा में बन रहा 1200 लोगों का भोजन

Jeewan Aadhar Editor Desk