हिसार

लॉकडाऊन बढऩे पर मूक प्राणियों की सेवा जारी रखने का फैसला

हिसार,
ऑटो मार्किट ट्रेड वैलफेयर एसोसिएशन, बालाजी परिवार व रामदूतम सेवा समिति की संयुक्त बैठक भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश सिंगल की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि लॉकडाऊन 3 मई तक बढ़ाये जाने पर मूक प्राणियों की भोजन सेवा का कार्य सुबह व सायंकाल के समय जारी रहेगा। बैठक की जानकारी देते हुए बंटी गोयल ने बताया कि गायों, कुत्तों, बंदरों व पक्षियों की सेवा का कार्य पिछले लगभग 20 दिनों से जारी है। बैठक में बंटी गोयल के अलावा अनूप गुप्ता, सुरेश जैन, संजय जैन, दिनेश गर्ग, सुभाष बंसल आदि उपस्थित रहे।

Related posts

चलती बस में मृत मिला यात्री, यात्री के जेब में मिले 65 हजार रुपए व एक सोने की अंगूठी

ये कैसा स्वच्छ भारत अभियान : उपायुक्त से लेकर सीएम विंडो तक नहीं कर पाया राजली गांव के कीचड़ का उपचार

अपनी आवाज उठाने के लिए दिल्ली जायेगी महिलाएं—शीला

Jeewan Aadhar Editor Desk