हिसार

बाजार में आने वाले लोगों की हो रही थर्मल स्क्रीनिंग

आदमपुर (अग्रवाल),
आदमपुर के बाजारों व खरीद स्थल पर जुटने वाली भीड़ प्रशासन के लिए परेशानी बनी हुई है। इन हालात में बाहर से आने वाले वाहनों के चालक किसी भी तरह के संक्रमण के शिकार न हो। इसे देखते हुए ही यहां पर आने वाले हर एक चालक की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। सरकार व अधिकारियों के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी वाहन चालकों की स्क्रीनिंग कर रही है। इसके साथ ही दुकानदारों व व्यापारियों की भी स्क्रीनिंग की जा रही है। मंडी में सोशल डिस्टैंस बनाए रखने को लेकर भी इंतजाम किए गए हैं। आढ़तियों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी समझाया जा रहा है कि वह कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टैंस बनाकर रखें।

Related posts

भाविप विवेकानंद शाखा ने किया शपथ ग्रहण समारोह व तीज महोत्सव का आयोजन

हिसार हवाई अड्डा : द्वितीय चरण के कार्यों के समयबद्घ निपटान बारे डीसी ने ली अधिकारियों की बैठक

निराकार शिव करते सभी विकारों का पूर्ण विनाश : अनिता बहन

Jeewan Aadhar Editor Desk