हिसार

अग्रोहा विकास ट्रस्ट ने भिजवाए खाने के पैकेट

हिसार,
अग्रोहा विकास ट्रस्ट के राष्ट्रीय कार्यकारणी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने बताया कि छठे दिन आज का खाना श्रीमति कांता गोयल सिवानी वाला परिवार द्वारा नगर पार्षद श्रीमति कविता केडिया के माध्यम से वितरण किया गया। आज अग्रोहा धाम की टीम द्वारा ऋषि नगर, न्यू ऋषि नगर, सैक्टर 14 व 33 झुग्गी झोपडिय़ां, आटो मार्केट फेस-2, अंबेडकर बस्ती, मील गेट की गली नंबर 6,7 व 16, 12 क्वार्टर गली, बगला रोड़, केमारी रोड़, रेलवे रोड़, घोड़ा फाम रोड़, सत्य कालोनी आदि में वितरण किया गया। राष्ट्रीय कार्यकारणी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने बताया की हमारा मुख्य उद्देश्य जरूरत मंददों को कोरोना लॉकडाउन में खाने की दिक्कत ना रहे उसके लिए हमारी संस्थाओं की तरफ से जरूरत मंद्द की कुछ सहयोग हो सके। इस मौके पर मुख्य समाज सेवी नन्द किशोर गोयन्का, बहन कुसुम रालवासिया, प्रवीन केडिया, जय प्रकाश अग्रवाल, सुभाष गुप्ता, बंटी गोयल, अनिष जैन, सोनू वर्मा, सिता राम सिंगला, सुरेश मायड, वेद बंसल, राजेन्द्र बंसल, एक कदम जिन्दगी की और की टीम द्वारा रात दिन सहयोग किया जा रहा है।

Related posts

कुछ पल निकालकर शरीर की देखभाल करें : शर्मा

Jeewan Aadhar Editor Desk

हिसार में मसूदपुर पंचायत ने हटाया लॉकडाउन, लिए कई चौकान्ने वाले निर्णय

Jeewan Aadhar Editor Desk

डा. दलबीर सिंह सैनी को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान