हिसार

दड़ौली के कोरोना पॉजिटिव युवक को लिफ्ट देने वाला युवक मिला, सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे

हिसार,
दड़ौली में मिले कोरोना पॉजिटिव युवक को लिफ्ट देने वाले युवक का पता मिल गया है। वह हिसार की एक निजी कंपनी में सुरक्षाकर्मी है। उस युवक ने दो अन्‍य व्‍यक्तियों को भी लिफ्ट दी थी। युवक को सिविल अस्‍पताल ले जाकर सैंपल लिए गए हैं। रिपोर्ट आनी बाकी है।

इस युवक के नहीं मिलने से प्रशासन के साथ लोग भी चिंतित थे। पुलिस और स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की टीम ने दो दिनों से सर्च अभियान चलाया हुआ था। युवक के मिलने से सभी ने राहत की सांस ली है।

Related posts

दसवीं कक्षा के परिणाम में छा गए मदर्स प्राइड कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थी

चंबल के बीहड़ों से आया किसानों का अनोखा मित्र

हिसार में बड़ा हादसा, रोडवेज बस-ट्रक में आमने-सामने की टक्कर

Jeewan Aadhar Editor Desk