हिसार

हवन-यज्ञ कर व राशन वितरित कर मनाया मुख्यमंत्री मनोहरलाल का जन्मदिन

हिसार,
मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के 66 वं जन्मदिवस के अवसर पर मनोहर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष ढींगरा और भाजपा के हिसार विधानसभा संयोजक रामचंद्र गुप्ता ने हवन-यज्ञ कर मुख्यमंत्री मनोहरलाल के स्वास्थय एवं लम्बी आयु की कामना की। इस दौरान प्रभु के चरणों में कोरोना महामारी से निजात दिलाने की प्रार्थना की। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की पूरी तरह से पालना की गई। हवन-यज्ञ उपरांत जरूरतमंद लोगों को राशन का वितरण किया गया। हवन यज्ञ कार्यक्रम शास्त्री जगतपाल ने सम्पन्न करवाया। इस दौरान मनोहर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष ढींगरा और भाजपा के हिसार विधानसभा संयोजक रामचंद्र गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में प्रदेश के विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के कुशल नेतृत्व के चलते प्रदेश कोरोना महामारी से काफी हद तक सुरक्षित महसूस कर रहा है।
इस अवसर पर सुरेंद्र छिंदा, हरीश चौधरी, एमसी ढींगरा, हरीश बांगा, महेंद्र बांगा, महेंद्र कक्कड़ आदि भी उपस्थित रहे।

Related posts

प्रणामी स्कूल में निजनाम के पाठ व हवन से हुआ नए सत्र का शुभारंभ

डाबड़ा चौक व आधार अस्पताल चौक पर लगेंगी ट्रेफिक लाइटें

Jeewan Aadhar Editor Desk

दड़ौली के पास किसान से सरेआम लूट, पुलिस जुटी मामले की जांच में