हिसार

कई जगह राशन कार्ड धारकों को राशन वितरण में देरी

हिसार,
कई राशन डिपो पर अभी तक राशन कार्ड धारकों को राशन वितरण का कार्य शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में लोगों को राशन मिलने में देरी हो रही है। इस संबंध मेंं खाद्य आपूर्ति विभाग में एएफएसओ राम नरेश ने बताया कि राशन कार्ड धारकों को राशन डिपो पर एक-दो दिन में राशन मिलना सुचारू हो जाएगा। कुछ डिपो पर राशन देना शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों के राशन कार्ड नहीं हैं उन्हें डिस्टेंस राशन टोकन के माध्यम से राशन उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया चल रही है। इस बार राशन डिपो पर राशन मिलने में देरी इसी कारण से हो रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि डिपो पर राशन लेने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

Related posts

तीन ​दिन से सरोज बाला को खोज रही विजीलेंस, कोई अता—पता नहीं

सरकार पर लगाया कर्मचारियों को आंदोलन के लिए मजबूर करने का आरोप

उर्वरकों का अंधाधुंध प्रयोग पर्यावरण व जीवों के लिए घातक : कुलपति कम्बोज