हिसार

पुरातात्विक संग्रहालय हर प्रदेश की सभ्यता व संस्कृति से जुड़ी एक अमूल्य याद व धरोहर : प्रो. केपी सिंह

हिसार,
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह ने कहा है पुरातात्विक संग्रहालय हर देश-प्रदेश की सभ्यता व संस्कृति से जुड़ी एक अमूल्य याद व धरोहर है। इसको संजोए रखना हमारे लिए गर्व का विषय है।
अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के उपलक्ष में प्रो. केपी सिंह ने कहा कि यह संग्रहालय न केवल सांस्कृतिक विरासत का विस्तृत वर्णन करता है अपितु पुरानी एवं नई संस्कृति के बीच कड़ी का काम भी करता है। इसमें कृषि व हरियाणवी संस्कृति से जुड़े नाना प्रकार के संयंत्र, औजार व तकनीकी यंत्रों को स्थापित किया जायेगा जिनसे कृषि के विभिन्न आयामों की पहचान होगी। इस अवसर पर निदेशक विस्तार शिक्षा डॉ. आरएस हुड्डा ने बताया कि कुलपति प्रो. केपी सिंह के मार्गदर्शन में हरियाणा ग्रामीण पुरातन संग्राहलय को नई तकनीकों से सुदृढ़, विकसित व सुसज्जित किया जाएगा।

Related posts

एचसी गोयल के पिता का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनवाड़ी वर्करों व हेल्परों को धमका रहे अधिकारी : यूनियन

Jeewan Aadhar Editor Desk

बीबीएमबी बोर्ड में अन्याय पर मुख्यमंत्री मौन, प्रदेश हित पर कुठाराघात : सहगल