हिसार

खांडा में पेट्रोल पंप के सेल्समेन को लूटने वाला गिरफ्तार

हांसी,
नारनौंद थाना पुलिस ने खांडा प्रेट्रोल पंप पर सेेल्समेन की कनपटी पर पिस्तोल लगाकर उससे 10 हजार से अधिक की राशि लूटने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले के तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किये जा चुके हैं।
पुलिस के अनुसार सिंघवी खेड़ा गांव निवासी प्रदीप को लूट के इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। हांसी के अनुसार अधीक्षक लोकेन्द्र सिंह के निर्देशों पर पुलिस ने कार्रवाही करते हुए फरवरी 2019 में हुई लूट के इस आरोेपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि फरवरी 2019 में चार आरोपियों ने खांडा पेट्रोल पंप पर सेल्समैन की कनपटी पर रिवाल्वर तान कर 10800 लूट लिए थे। चारों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर हिंदुस्तान पैट्रोलियम के पेट्रोल पंप खांडाखेड़ी आए। एक लड़का बाहर निगरानी पर खड़ा रहा तथा दो पेट्रोल पंप पर जाकर सेल्समैन की कनपटी पर रिवाल्वर तान कर 10800 रुपये लूट कर ले गए थे। पुलिस ने अब गुप्त सूचना के आधार पर प्रदीप को बस स्टैंड नारनौंद से गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद करके न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले के तीन आरोपियों जींद जिले के बुवाना निवासी बिट्टू, इसी गांव के सचिन उर्फ सम्मकिया तथा गोसाईखेड़ा निवासी अजय को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेजा चुका है।

Related posts

हरियाणा की मंडियों में 25 को रहेगी हड़ताल : गर्ग

Jeewan Aadhar Editor Desk

अनिज विज ने ऐसा दिया बयान..बढ़ गई सियासी हलचल

आदमपुर : सीसवाल में फिर हुई लूट, राहगिरों से 80 हजार रुपए व टैब लूटा

Jeewan Aadhar Editor Desk