हिसार

भगवान परशुराम जन सेवा समिति ने बुजुर्ग दुनीचंद सैनी को सम्मानित किया

107 वर्षीेय दुनीचंद ने जीवन भर मांस व शराब का सेवन नहीं किया

हिसार,
भगवान परशुराम जन सेवा समिति ने जिला ब्राह्मण सभा के पूर्व प्रधान दर्शन कौशिक के आवास पर 107 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक बुजुर्ग दुनीचंद सैनी द्वारा समाज को दी गई सेवाओं के मद्देनजर भगवान परशुराम स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उनका जन्म 1913 में धमतान साहिब में हुआ था। जिला ब्राह्मण सभा के पूर्व प्रधान दर्शन कौशिक ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर समिति की मिल गेट इकाई के प्रधान राजेंद्र कौशिक ने अंग वस्त्र पहनाया। समिति के संस्थापक योगेंद्र शर्मा ने बताया कि दुनीचंद सैनी का जीवन बहुत ही साधारण है। उन्होंने अपने जीवन में ट्रांसपोर्ट का कार्य किया और अपनी सच्ची मेहनत और लगन से कार्य करते रहे। उनकी सच्चाई और मेहनत का परिणाम ही है कि वे आज एकदम स्वस्थ है। चल फिर सकते हैं, सुन सकते हैं और पुरानी सभी बातें आज भी याद हैं। आज वे अपने शिष्य ब्राह्मण सभा के पूर्व प्रधान दर्शन कौशिक के आवास पर आए और उन्हें आशीर्वाद दिया। उनके साथ उनकी पुत्रियां व पौत्र भी आए। अपने शिष्य से मिलकर वे बहुत ही गदगद हुए।
बुजुर्ग दुनीचंद सैनी ने अपने अनुभव सांझा करते हुए कहा कि प्रेम प्यार से रहना चाहिये। उनका खान-पान बहुत ही सरल व सादा रहा। खिचड़ी, दलिया, शुद्ध देसी घी से तैयार हुआ खाना जीवन में ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कभी शराब व मांस का सेवन नहीं किया। इस मौके पर पंचनद ट्रस्ट के प्रधान विजय ढल, मिल गेट इकाई के प्रधान राजेंद्र कौशिक, पीटीआई अध्यापक विजय कौशिक, ओजस्वी कौशिक, डॉक्टर ज्योतिषाचार्य बलजीत शास्त्री, सतवीर गुर्जर, मोहन कौशिक, रामेश्वर प्रजापत, रामकेश पूनिया, अनिल ठेकेदार, राजेश भारद्वाज, संतलाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related posts

30 नवंबर 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर में पिता—पुत्र को धमकी : ‘आज तो बच गए..लेकिन तुम लोगों को मार कर ही दम लूंगा’

कमजोर प्रदर्शन वाले स्कूलों को अच्छे परिणाम के लिए तैयार करने के निर्देश