बिजनेस

इस बड़े बैंक ने घटा दी होम व कार लोन से ब्याज दर—जानें विस्तृत रिपोर्ट

नई दिल्ली,
हाल ही में दो बड़े सरकारी बैंकों द्वारा ब्याज दरों में कटौती के बाद अब देश के दूसरे सबसे बड़े पंजाब नेशनल बैंक ने अपनी ब्याज दरों में कटौती का ऐलान किया है। पंजाब नेशनल बैंक ने ग्राहकों को बेहद कम ब्याज दरों में होम लोन और ऑटो लोन (Auto Loan) देगा।

बेहद कम हुआ ब्याज दर
दूसरे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने कर्ज पर रेपो दर से जुड़ा ब्याज 0.40 प्रतिशत सस्ता करने की सोमवार को घोषणा की। अब यह ब्याज दर 7.05 प्रतिशत से कम होकर 6.65 प्रतिशत हो जायेगी।

जानकारों का कहना है कि घर या कार खरीदने का प्लान बना रहे लोगों के लिए ये दर काफी कम है। अब लोन पर कम ब्याज दर का सीधा फायदा ग्राहकों को मिलने वाला है। बैंक ने एक बयान में बताया कि इसके अलावा सभी परिपक्वता अवधि के कर्ज के लिये सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.15 प्रतिशत कम की गयी है।

बैंक ने बचत खातों पर ब्याज दर को भी 0.50 प्रतिशत घटाकर 3.25 प्रतिशत कर दिया है। बैंक ने कहा कि संशोधित दरें एक जुलाई से प्रभावी होगी।

Related posts

GST में बदलाव से सरकारी खजाने की ‘सेहत’ गिरी, 10 हजार करोड़ का घाटा

Jeewan Aadhar Editor Desk

शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, कारोबारी खिचड़ी सरकार की संभावनाओं से सहमे

महंगी हो सकती है सिगरेट, 1-2 रुपए तक बढ़ सकते हैं दाम

Jeewan Aadhar Editor Desk