हिसार

आदमपुर शिव कालोनी में पुलिस ने नाकाबंदी की

आदमपुर (अग्रवाल)
आदमपुर की शिव कालोनी मंदिर के पास उपनिरीक्षक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने कंटेनमैंट व बफर जोन बनाकर गलियों को सील कर दिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से गलियों में पुलिस द्वारा नाके लगाए गए। आदमपुर शिव कालोनी में गलियों को कंटेनमैंट व बफर जोन घोषित करने के बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आदमपुर राजकीय महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर राजेश वर्मा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा ने बताया कि गली को सील कर दिया गया है तथा वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है।

Related posts

डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने किया कमलेश भारतीय के कथा संग्रह का विमोचन

शराबियों ने कार से तोड़ी अधिवक्ता के घर की मुख्य दीवार, सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई घटना

Jeewan Aadhar Editor Desk

सामजसेवी रमेश ओझा की धर्मपत्नी का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार