हिसार

आयुर कल्याण दर्शन फाऊंडेशन के स्वयंसेवकों ने लगाए पौधे, ली पर्यावरण बचाने की शपथ

हिसार,
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आयुर कल्याण दर्शन फाऊंडेशन के स्वयंसेवकों ने पौधे लगाकर पर्यावरण दिवस मनाया।
फाऊंडेशन के चेयरमैन डा. अशोक ढाका ने बताया कि फाऊंडेशन की ओर से योगदान के रूप में पर्यावरण संरक्षण के लिए जैव विविधता से संबंधित पांच ग्लोसाईन बोर्ड भी वन विभाग को भेंट किये गये। डा. अशोक ढाका ने बताया कि कोरेाना वायरस संक्रमण के चलते सोशल सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में भाग लेते हुए कृष्णलाल, सतीश कुमार, रक्षित, प्रीतम, संजय, लक्ष्मण, संजय, अंकुश, नितिन, राधे सोनी, मदन शर्मा, सुभाष, महेन्द्र डाबर आदि स्वयंसेवकों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ भी दिलवाई गई ताकि पर्यावरण प्रदूषण को कम करते हुए पृथ्वी पर सभी के लिए जीवन सुरक्षित हो सके।

Related posts

15 मई 2019 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

सभी लंबित ऑडिट पैरा को दुरुस्त करवाएं : विनय सिंह

Jeewan Aadhar Editor Desk

गणतंत्र दिवस परेड में चयनित अमित को दी विदाई