देश शिक्षा—कैरियर

15 अगस्त के बाद खुलेंगे स्कूल और कॉलेज

नई दिल्ली,
छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के हफ्तों के भ्रम के बाद मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि स्कूलों और कॉलेजों को अगस्त 2020 के बाद फिर से खोला जाएगा। संभवतः 15 अगस्त 2020 के बाद शैक्षणिक संस्थान खुल जाएं। डॉ. रमेश पोखरियाल ने एक इंटरव्यू में यह बात कही है। उन्होंने कहा, “15 अगस्त तक सभी परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने की कोशिश कर रहे हैं।”

आपको बता दें, इस संबंध में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एचआरडी मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को स्कूल पुनः खोलने की योजना पर पत्र लिखा था।

कब होंगी बची हुई परीक्षाएं और प्रवेश परीक्षा
CBSE बोर्ड परीक्षा 1 जुलाई से 15 जुलाई तक आयोजित की जाएगी, ICSE / ISC परीक्षा 1 जुलाई से शुरू होकर 12 जुलाई तक चलेगी।

NEET और JEE की परीक्षा जुलाई में होगी। NEET की प्रवेश परीक्षा 26 जुलाई और JEE की प्रवेश परीक्षा 18 जुलाई से 23 जुलाई तक होगी।

Related posts

21 जून का सूर्यग्रहण सिरसा—रतिया में एक मिनट दिखेगा, घड़साना मंडी से शुरु होगी एनुलर गति

पुलवामा के शहीद: किसी की मां बिमार..कोई था एकमात्र घर का सहारा—परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल

Jeewan Aadhar Editor Desk

सपना चौधरी को लेकर भाजपा सांसद ने दिया विवादित बयान