हिसार

हिसार में 2 कोरोना पॉजिटिव मिले

हिसार,
हिसार में रविवार को 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इनमें एक एचएयू में तथा दूसरा न्यू ऋषि नगर में मिला। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली के पालम विहार से 28 वर्षीय विवाहिता 29 मई को अपने पिता के पास आई थी। युवती ने सिविल अस्पताल में अपने टेस्ट करवाए थे। डॉक्टर ने उसे होम क्वारेंटाइन होने को कहा था। अब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवती के कॉन्टेक्ट में घर के 5 सदस्य आए।

दूसरी तरफ न्यू ऋषि नगर में पुणे से आया युवक संक्रमित मिला है। युवक मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है। उसने 1 मई को अपने सैंपल स्वास्थ्य विभाग को दिए थे। अब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक के सम्पर्क में भी उसके परिवार के 5 सदस्य आए है। दोनों परिवारों के सदस्यों के भी स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल ले लिए है।

Related posts

आदमपुर : शनिदेव के मंदिर में चोरी, मुख्यगेट को तोड़कर दानपात्र ही ले गए चोर

पाश्चात्य संस्कृति को छोडक़र अपनी संस्कृति अपनाएं : सच्चिदानंद गिरी

कोरोना केस मिलने पर उपायुक्त ने डाया में बनाया कंटेनमेंट जोन, डोर-टू-डोर सर्वे करेगी टीम