हिसार

सचिव से मारपीट की घटना से ध्यान भटकाने में जुटा पूरा सत्तारूढ़ दल : काकड़

मंडी बोर्ड के सेवानिवृत कर्मचारियों ने की सचिव से मारपीट की निंदा

आदमपुर/हिसार,
मंडी बोर्ड के सेवानिवृत कर्मचारियों ने हिसार मार्केट कमेटी के सचिव व भाजपा नेत्री सोनाली सिंह के बीच हुए प्रकरण की निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। सेवानिवृत कर्मचारियों ने कोरोना संकट व लॉकडाउन के चलते एकत्रित न होने का हवाला देते हुए कहा है कि सचिव के साथ मारपीट किया जाना गलत है।
मंडी बोर्ड हिसार जोन के पूर्व महासचिव एवं प्रवक्ता कृष्णलाल काकड़ ने एक बयान में कहा कि जिस प्रकार से षडयंत्रपूर्ण योजना बना कर सचिव सुलतान सिंह के साथ मारपीट की गई, उससे पुरे सेवानिवृत्त कर्मचारी हतप्रभ है। सबसे बडे़ असंतोष का कारण मूल घटना से ध्यान भटकाने के लिए पूरा सतारुढ दल जुट गया है। अनेक हथकंडे अपनाऐ जा रहे हैं, सभी अनुभव करते हैं कि बेशक हम कोरोना संकट मे कोई प्रदर्शन नही कर सकते, पर ऐसे मामले में हमारी ओर से विरोध दर्ज करते हुए सभी वरिष्ठ कर्मचारी न्याय की अपेक्षा करते है और जो हथकंडे अपना रहे हैं उस का न्याय प्रकृति पर छोडते है।

Related posts

हिसार लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश जेपी की बढ़ी मुश्किलें, नामांकन पत्र रद्द करने की मांग, जानें विस्तृत रिपोर्ट

आदमपुर : 10 साल के बच्चे सहित 10 लोग मिले कोरोना संक्रमित

Jeewan Aadhar Editor Desk

लांधड़ी की श्री कृष्ण गौशाला में श्री धेनु मानस गौ कथा शुरू

Jeewan Aadhar Editor Desk